चांदन में अवैध विदेशी शराब से लदी स्कॉर्पिओ जब्त, चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 9:20 PM
चांदन में अवैध विदेशी शराब से लदी स्कॉर्पिओ जब्त, चालक गिरफ्तार
वाहन की तलाशी लेने पर 227 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद चांदन. देवघर-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर पांडेयडीह के समीप थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार व अपर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने रविवार की रात्रि अवैध विदेशी शराब से लदी एक स्कार्पियो को जब्त किया है. मौके से वाहन चालक सह शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेगूसराय जिला के डंडारी थाना क्षेत्र के सुधरन गांव निवासी डोमन तांती के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है. जब्त स्कॉर्पिओ की डिक्की व सीट के बीच बने तहखानों से कुल 227 लीटर अवैध देसी शराब की बरामदगी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि पांडेयडीह से सटे गोड़ियारी मोड़ के समीप चांदन थाना की पुलिस टीम द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान देवघर की तरफ से आ रहे एक स्कार्पिओ को जांच के लिए रोका. जांच के क्रम में स्कार्पिओ की सीट, डिक्की व बीच में बने अलग-अलग तहखानों से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार शराब तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










