बांका सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी? OPD से इमरजेंसी तक देखें पूरा रोस्टर

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के ओपीडी में मौजूद मरीजों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका सदर अस्पताल में आज विभिन्न विभागों की OPD सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

विज्ञापन

बांका : सदर अस्पताल बांका में बुधवार, 16 सितंबर को विभिन्न विभागों की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. अस्पताल में कुल 17 चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा ब्लड बैंक और एनेस्थेसिया विभाग के चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे.

विज्ञापन

इमरजेंसी और SNCU में 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. इमरजेंसी, SNCU और महिला चिकित्सकों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित की गयी है. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी.

इमरजेंसी विभाग में पहली पाली में डॉ. सूरज कुमार और डॉ. विजय कुमार, दूसरी पाली में डॉ. दिनकर झा तथा तीसरी पाली में डॉ. अबसार आलम ड्यूटी पर रहेंगे.

SNCU में पहली पाली में डॉ. कुमार अमिश, दूसरी पाली में डॉ. बाल कृष्ण चौधरी और तीसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार अपनी सेवा देंगे. महिला चिकित्सकों में पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण की ड्यूटी रहेगी.

बांका सदर अस्पताल की आज की OPD सूची

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक विभिन्न विभागों में डॉक्टर मरीजों को देखेंगे.

  • मेडिकल OPD: डॉ. उस्मान गनी
  • गायनी OPD: डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात
  • सर्जरी एवं ऑर्थो OPD: डॉ. पवन कुमार
  • पीडिया OPD: डॉ. कुमार अमिश
  • आई OPD: डॉ. गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार
  • ENT OPD: गजनाफर अली
  • डेंटल OPD: डॉ. मनोज कुमार
  • फिजियोथेरेपी: डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा

मरीजों के लिए जरूरी जानकारी

सदर अस्पताल में सामान्य ओपीडी निर्धारित समय के अनुसार दो पालियों में चलेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. मरीज संबंधित विभाग के निर्धारित समय में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और इलाज करा सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन