बांका सदर अस्पताल में आज OPD और ब्लड सेंटर बंद, इमरजेंसी में 24 घंटे मरीजों को मिलेगा इलाज
सदर अस्पताल, बांका. | Prabhat Khabar Network
बांका सदर अस्पताल में रविवार को नियमित OPD सेवा और ब्लड सेंटर बंद रहेंगे. हालांकि, आपातकालीन सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. गंभीर मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की विशेष तैनाती की गई है.
बांका सदर अस्पताल में रविवार को नियमित ओपीडी सेवा बंद रहेगी. इसके साथ ही ब्लड सेंटर भी मरीजों के लिए बंद रहेगा. हालांकि अस्पताल की आपातकालीन सेवा 24 घंटे संचालित होगी. इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न वार्डों में ए ग्रेड नर्स और जीएनएम की प्रतिनियुक्ति भी की है.
आपके शहर में
तीन पालियों में इमरजेंसी में तैनात रहेंगे डॉक्टर
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में चिकित्सकों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित की गयी है. पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और तीसरी पाली रात आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक चलेगी.
पहली पाली में डॉ. उस्मान गनी, दूसरी पाली में डॉ. अबसर आलम और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करेंगे. आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इन चिकित्सकों की निगरानी में उपचार उपलब्ध कराया जायेगा.
महिला मरीजों के लिए भी डॉक्टर की रहेगी ड्यूटी
अस्पताल में महिला मरीजों के इलाज के लिए डॉ. अनिता अरुण की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. वहीं एसएनसीयू में भी तीन पालियों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
इसके अलावा अस्पताल में मरीजों की जरूरत और आपात स्थिति को देखते हुए ऑन कॉल चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे. इससे अचानक किसी मरीज की स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी.
सभी वार्डों में नर्सिंग स्टाफ की रहेगी तैनाती
अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में मरीजों की नियमित देखभाल के लिए जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्ववत रखी है. ए ग्रेड नर्स भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी. महिला चिकित्सक की ड्यूटी में डॉ. रश्मि सीमा भी अस्पताल में मौजूद रहेंगी.
रविवार को सामान्य OPD बंद रहने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. गंभीर मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी में उपचार उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए