बांका मंडी में बढ़ी महंगाई की गर्मी, दाल-तेल-सरसों के भाव चढ़े; जानें गेहूं से प्याज तक के आज के रेट

Updated:
विज्ञापन

Mandi AI Image

बांका की व्यावसायिक मंडी में महंगाई का असर दिख रहा है, खासकर दाल, तेल और सरसों के दामों में बढ़ोतरी हुई है. प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों के दाम भी चढ़े हैं, जिससे घरेलू बजट पर बोझ बढ़ रहा है. जानिए विभिन्न खाद्यान्नों के नवीनतम मंडी भाव.

विज्ञापन

रविवार को बांका की व्यावसायिक मंडी में व्यापारियों और खरीदारों की मिली-जुली भीड़ रही. अधिकांश खाद्यान्न के भाव लगभग स्थिर रहे, क्योंकि मंडी में आवक सामान्य बनी हुई है. हालांकि खाद्य तेल और दलहन की कीमतों में तेजी देखने को मिली. शहर के सब्जी बाजार में सुबह और शाम खरीदारों की अच्छी भीड़ रही. प्याज, टमाटर और बाहर से आने वाली कई सब्जियों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दाल-तेल और सरसों के दाम में तेजी

स्थानीय मंडी के कारोबारियों के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसाला सहित कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. मसूर दाल का भाव 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल, मूंग दाल 9650 से 9750 रुपये और अरहर दाल 12500 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.

पीली सरसों की कीमत 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल है. सरसों तेल 15 लीटर की कीमत 2070 से 2470 रुपये के बीच बतायी गयी है. कारोबारियों का कहना है कि आवक और बाजार की मांग के अनुसार कीमतों में आगे भी बदलाव हो सकता है.

सब्जियों के भाव ने भी बढ़ायी परेशानी

शहर के सब्जी बाजार में प्याज और टमाटर समेत बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम में तेजी रही. आलू के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव जारी है. फिलहाल आलू 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 4500 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. हरी सब्जियों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

चीनी का भाव 6500 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल रहा. गेहूं 2600 से 2650 रुपये और मक्का 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है. मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये, अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये और बासमती चावल 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर

बांका की मंडी में खाद्यान्न और अन्य जिंसों की आवक मुख्य रूप से पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से होती है. कारोबारियों के अनुसार लंबी दूरी से माल आने के कारण ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ गया है. ईंधन और माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से थोक से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों पर इसका असर पड़ रहा है.

कारोबारियों और किसानों की नजर अब मौसम और आने वाली आवक पर टिकी है. यदि आवक प्रभावित होती है तो खाद्यान्न, दलहन और सब्जियों समेत अन्य जरूरी जिंसों के भाव में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

आज बांका मंडी के प्रमुख भाव

गेहूं 2600-2650, मक्का 2100-2150, मंसूरी चावल 3250-3400, अरवा मोटा चावल 3100-3250 और बासमती चावल 12500-13500 रुपये प्रति क्विंटल रहा. मसूर दाल 6500-7000, मूंग दाल 9650-9750, अरहर दाल 12500-15500, गोटा चना 6300-6500 और गोटा मूंग 8500-9000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. पीली सरसों 7300-7550, सरसों तेल 2070-2470 रुपये प्रति 15 लीटर, आलू 1200-1450, प्याज 4500-4700 और चीनी 6500-6700 रुपये प्रति क्विंटल रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन