दलहन, तेलहन व चीनी के दाम छू रहे आसमान, आमजन परेशान

Updated:
विज्ञापन

मंडी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बांका मंडी में दलहन, तेलहन और चीनी की कीमतों में तेजी से आम जनता परेशान है। जानिए आज के ताजा भाव और बाजार की स्थिति की पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

बांका : शहर की व्यावसायिक मंडी में रविवार को अधिकांश खाद्यान्नों के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन दलहन, तेलहन, सरसों तेल और चीनी के बढ़ते दामों ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा. मंडी में व्यापारियों, किसानों और आम लोगों की भीड़ सामान्य रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

दलहन और तेलहन की कीमतों में तेजी

स्थानीय मंडी के अनुसार दाल, सरसों, तेल और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम ऊंचे बने हुए हैं. अरहर दाल 11,500 से 15,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है, जबकि मूंग दाल का भाव 9,540 से 9,600 रुपये प्रति क्विंटल रहा. मसूर दाल 6,000 से 6,550 रुपये और गोटा मूंग 8,500 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका.

पीला सरसों 7,300 से 7,550 रुपये प्रति क्विंटल रहा. सरसों तेल का 15 लीटर टिन 2,070 से 2,470 रुपये तक बिक रहा है. बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है.

गेहूं-मक्का के भाव स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव

मंडी में गेहूं का भाव 2,600 से 2,650 रुपये और मक्का 2,100 से 2,150 रुपये प्रति क्विंटल रहा. आलू 1,200 से 1,450 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका, जबकि प्याज का भाव 3,800 से 3,900 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

महंगी ढुलाई से बढ़ रहा सामान का खर्च

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि लंबी दूरी से माल आने के कारण ढुलाई खर्च बढ़ रहा है. ईंधन और परिवहन पर अधिक खर्च होने का असर थोक से लेकर खुदरा बाजार तक दिखाई दे रहा है. फिलहाल खाद्यान्न की आवक सामान्य होने से कई जिंसों के भाव स्थिर हैं, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम और आवक के आधार पर कीमतों में बदलाव की संभावना बनी हुई है.

बांका मंडी का भाव, प्रति क्विंटल

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल मंसूरी3,2503,400
चावल अरवा मोटा3,1003,250
चावल बासमती12,50013,500
दाल मसूर6,0006,550
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,50015,000
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीला सरसों7,3007,550
आलू1,2001,450
प्याज3,8003,900


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन