17 व 18 जून को प्रखंड कार्यालय में जनकल्याण शिविर, 17 काउंटरों पर मिलेंगी सेवाएं

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में 17 एवं 18 जून को प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाना है. शिविर में लगभग 17 काउंटर लगाए जाएंगे, जिन पर आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर (मुफ्त बिजली योजना), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया जाएगा, जहां लोगों के विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच किए जाएंगे. इस संबंध में बीडीओ नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन