ePaper

महाशिवरात्रि को ले तैयारी शुरू, निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

Updated at : 06 Feb 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को ले तैयारी शुरू, निकलेगी भोलेनाथ की भव्य बारात

रजौन प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गयी है. थाना परिसर स्थित बाबा राजवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर व चकसफिया गांव स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ धाम सहित पुनसिया, बनगांव,पड़घड़ी, मालती, खिड़ी, पिपराडीह, नवटोलिया आदि गांवों में महाशिव रात्रि महोत्सव को लेकर रंग-रोगन का कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही भव्य तोरण द्वार भी बनाने का कार्य जोरों पर है. चकसफिया गांव में भी करीब 50 वर्षों से परंपरागत रूप से महाशिवरात्रि पूजा की जा रही है. इस वर्ष भी आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है. महाशिवरात्रि पूजा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को चकसफिया स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ धाम में पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार ने की, जबकि संचालन निरंजन यादव उर्फ पप्पू यादव ने की. बैठक में पूजा आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, सजावट, प्रसाद वितरण, भंडारा आदि पर चर्चा की गयी. समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात धूमधाम से निकाली जायेगी. इस बैठक में रितेश कुमार, जवाहर पंडित, मनोज कुमार सिंह, साजन कुमार, सुनील कुमार, सुबोध यादव, विकास कुमार, रमेश कुमार, दयानंद सिंह, अन्नू सिंह, कुंदन कुमार दास, राकू यादव, चंदन यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन