तरौना डैम में मिला शव मामले में पुलिस ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Published by : Abhay Kumar Updated At : 27 Feb 2026 7:52 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तरौना बांध से गुरुवार को मिला सड़ा-गला शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के तरौना बांध से गुरुवार को मिला सड़ा-गला शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी पुअनि गौतम कुमार शर्मा ने दर्ज करायी है. लिखित बयान में बताया कि स्थानीय चौकीदार गोपाल हेंब्रम के द्वारा सूचना मिली कि तरौना डैम में खेल मैदान के पास पानी के किनारे एक बोरे में सड़ा-गला अवस्था में शव है. सूचना की पुष्टि व आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक सड़ा हुआ बोरा में क्षत-विक्षत अवस्था में एक शव है. जिसके कपड़े से महिला का शव होना प्रतीत हो रहा है. जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य को छुपाने की नीयत से लाकर फेंक दिया गया है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि काफी दिन होने के कारण शरीर का अधिकांश हिस्सा का मांस सड़ गल गया है.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन