बैंक लूट मामले में फरार चल रहे वारंटी काे पुलिस किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना की पुलिस ने विजयनगर मोहल्ला से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया. मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना की पुलिस ने विजयनगर मोहल्ला से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया. मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विजयनगर निवासी बालेश्वर मंडल पर 2015 में बैंक लूट का मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद से आराेपी फरार चल रहा था. गत दिनों न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटी को विजयनगर मोहल्ला से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया.

धनकुंड थाना कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

धोरैया. धनकुंड थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 133/23 के आरोपी इसी थाना क्षेत्र के भतुआचक गांव निवासी ब्रह्मदेव मंडल तथा थाना कांड संख्या 140/ 23 के आरोपी इसी थाना क्षेत्र के इकबालपुर गांव निवासी राजो उर्फ रजनी देवी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन