सड़क दुर्घटना में जख्मी पेशकार की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर सोमवार की शाम दो बाइक के आमने- सामने की टक्कर में माेहरिल आशुतोष कुमार की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर सोमवार की शाम दो बाइक के आमने- सामने की टक्कर में माेहरिल आशुतोष कुमार की मौत हो गयी थी. जबकि इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. वहीं मंगलवार को इस दुर्घटना में जख्मी हुए पेशकार तुलसी दास की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गयी. जबकि घायल अन्य दो लोगों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. एक जख्मी युवक बाराहाट थाना क्षेत्र के कैतपुरा गांव निवासी अंजनी कुमार को पुलिस ने शराब पीने के आरोप में आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया. वहीं मृतक आशुतोष कुमार के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को सदर अस्पताल होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि आशुतोष मोहरिल का कार्य करता था. मृतक बहुत ही सरल व कुशल व्यक्ति था. आशुतोष तीन भाइयों में सबसे छोटा था और आशुतोष की इस बार शादी होने की बात घर में चल रही थी. उधर तुलसी दास का शव का पोस्टमार्टम मायागंज अस्पताल में किया गया. जिसके बाद शव को अलीगंज स्थित आवास पर लाया गया. दोनों मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम का माहौल है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना के दूसरे दिन मायागंज में उपचार के दौरान पेशकार तुलसी दास की मौत हो गयी है. मृतक परिजनों के द्वारा आवेदन देने का इतजार किया जा रहा है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन