राशि गबन मामले में आरोपित पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
Author Deepak kumar choudhary
Updated:
विज्ञापन
सुईया थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान के दौरान सरकारी राशि गबन मामले में आरोपित दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
कटोरिया. सुईया थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान के दौरान सरकारी राशि गबन मामले में आरोपित दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित पैक्स अध्यक्ष के अलावा सचिव सिकंदर यादव सहित प्रबंध कार्यकारिणी के छह सदस्यों पर कुल 31 लाख 55 हजार 606 रुपए की राशि गबन करने का आरोप है. इस मामले में सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज है. जिसमें बताया गया है कि दक्षिणी कसवा वसीला पैक्स के कोष से वित्तीय वर्ष 2024- 25 में निकाली गयी राशि का दुरुपयोग किया गया है. गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट में प्रस्तुत किया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन