दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी, रेफर

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 07 Feb 2026 7:59 PM

विज्ञापन

दो बाइक के बीच भीषण टक्कर में बाराहाट प्रखंड मुख्यालय के कृषि कार्यालय में किसान सलाहकार के पद पर तैनात कर्मी 40 वर्षीय अमीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बाराहाट. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर खड़हारा गांव के समीप ग्रामीण पथ पर दो बाइक के बीच भीषण टक्कर में बाराहाट प्रखंड मुख्यालय के कृषि कार्यालय में किसान सलाहकार के पद पर तैनात कर्मी 40 वर्षीय अमीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने जख्मी किसान सलाहकार को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया. वहीं घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, किसान सलाहकार अमीत कुमार एवं बाराहाट अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी मधेश कुमार क्षेत्र से काम निपटा कर अपने बाइक से खड़हारा स्टेशन जाने वाली पथ से होकर प्रखंड मुख्यालय वापस लौट रहे थे. इसी दौरान खड़हारा से स्टेशन जा रहे एक बाइक सवार ने किसान सलाहकार के बाइक में टक्कर मार दी. जिससे किसान सलाहकार गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि राजस्वकर्मी को भी चोट आई है. वहीं अज्ञात बाइक सवार घटना के तुरंत बाद अपनी बाइक लेकर भागने में सफल रहा. किसान सलाहकार प्रखंड के बढ़ौना गांव के सुरेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र अमित कुमार बताया जाता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में किसान सलाहकार के जख्मी होने की सूचना मिली है. किसी भी पक्ष के द्वारा मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन