चांदन के पिंड़रा गांव में तांबा का भंडार मिलने की खबर से ग्रामवासियों में मची है बेचैनी
चांदन के पिंड़रा गांव में तांबा का भंडार मिलने की खबर से ग्रामवासियों में मची है बेचैनी
चिंहित 260 एकड़ भूमि में खनन की प्रक्रिया से पहले ही उठी कई मांग कटोरिया. चांदन प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंड़रा गांव में तांबा सहित सीसा व जश्ता का भंडार मिलने की पुष्टि पर जहां एक ओर सरकार व प्रशासन में खुशी की लहर है. वहीं ग्रामवासियों में जमीन अधिग्रहण को लेकर बेचैनी छाई हुई है. खनन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ग्रामीण जमीन की बदले जमीन, तो प्रत्येक परिवार को नौकरी जैसी कई मांगें भी बुलंदी के साथ उठाने लगे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंड़रा गांव में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) में तांबा सहित अन्य धातु के मिलने की पुष्टि हुई है. जिसमें लगभग 260 एकड़ भूमि चिंहित किया गया है. जिसमें वन भूमि, गैर मजरूआ भूमि, कृषि भूमि व आवासीय क्षेत्र भी शामिल हैं. चिंहित भूमि से कीमती धातुओं के उत्खनन को लेकर अब सरकार व प्रशासनिक स्तर पर नीलामी व खनन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इससे पहले कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर क्षेत्र के केरवार गांव के समीप हुए जीएसआई सर्वेक्षण में भी कोबाल्ट व सोना मिलने की चर्चा हो चुकी है. ज्ञात हो कि कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र में खनिज का भंडार मिलने से जहां एक ओर अर्थव्यवस्था को फायद होगा, वहीं उद्योग को भी बढावा मिलेगा. युवाओं को रोजगार के कई अवसर मिलेंगे. राज्य में निवेश की भी संभावना बढ जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए