नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुईया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सुईया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सुईया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा. मृतका की पहचान जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहा-लकझरा गांव निवासी कल्पना कुमारी के रूप में हुई है. मृतका कल्पना कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मधुसूदन यादव के साथ हुई थी. मृतका का पति शुक्रवार को मायके भलुआ गांव आया था. जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद होने की चर्चा है. इसी क्रम में नवविवाहिता की मौत हो गयी. घटना को लेकर परिजनों में मातम छाया हुआ है. सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की जांच-पडताल व कार्रवाई शुरू की जाएगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन