नयाडीह में नाला निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

नाले का निर्माण मजबूत ढंग से नहीं किया गया तो भविष्य में भारी वाहनों के आवागमन के दौरान इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी.

विज्ञापन

बौसी :प्रखंड क्षेत्र की कैरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित नयाडीह गांव में निर्माणाधीन नाले की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से लगभग 130 फीट लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कार्य में मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया जा रहा है.

सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं

शनिवार को गांव के विक्की कुमार, फकीर मंडल, मंटुन सिकदार, खकरू सिकदार समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है. उनका आरोप है कि नाले के निर्माण में लगाए जा रहे ईंट निम्न स्तर के हैं तथा उन्हें उपयोग से पहले पानी में भिगोने की प्रक्रिया भी नहीं अपनाई जा रही है. इसके अलावा सीमेंट और बालू की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर योजना संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, प्राक्कलन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं.उनका कहना है कि नयाडीह गांव क्षेत्र का एक पिछड़ा इलाका है और यहां की गलियां काफी संकरी हैं. ऐसे में यदि नाले का निर्माण मजबूत ढंग से नहीं किया गया तो भविष्य में भारी वाहनों के आवागमन के दौरान इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी.

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल

वहीं, गांव में इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग राय भी देखने को मिली एक ओर जहां कुछ ग्रामीण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे, वहीं स्थानीय युवक अमित कुमार ने कार्य को संतोषजनक बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है.

फिलहाल ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं पंचायत प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

कहते हैं पदाधिकारीइस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बेहतर कार्य के निर्देश दिए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन