12 दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में मिले शव मामले में पत्नी ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

Published by : Abhay Kumar Updated At : 27 Feb 2026 7:29 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव के जंगल में नहर के किनारे एक गड्ढे में 12 दिन पूर्व दिनेश हांसदा की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के मामले में उसकी पत्नी ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के मतंगिया गांव के जंगल में नहर के किनारे एक गड्ढे में 12 दिन पूर्व दिनेश हांसदा की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के मामले में उसकी पत्नी ने गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पत्नी छोटकी बासुकी ने अपने लिखित बयान में बताया है कि 15 फरवरी की शाम 6 बजे गांव के ही विनय यादव मेरे घर आये और मेरे पति को बुलाकर अपने साथ ले गये. मेरे पति देर रात तक घर वापस नहीं आये तो हम सब विनय यादव से पूछने गये तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. दिनांक 16 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे मुझे गांव के लोगों ने बताया कि गांव के बगल वाले जंगल में गड्ढे में एक आदमी डूबा है. पास जाकर देखा तो उक्त गड्ढे में मेरे ही पति का शव तैर रहा था. ग्रामीणों के मदद से मेरे पति के शव को गड्ढे से बाहर निकाल गया. मुझे संदेह है कि विनय यादव ने ही मेरे पति की हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है क्योंकि धनंजय यादव, अजय यादव, विजय यादव, मुकेश यादव के साथ जमीन संबंधित विवाद चल रहा था व पूर्व में बोला था कि तुमको जान से मार देंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद फोरेंसिक जांच की गयी है. सभी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ भी बताया जा सकता है.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन