हत्याकांड में फरार अभियुक्त के घर चिपका इश्तेहार

मामले में फरार चल रहे
चांदन गत 10 अगस्त को थाना क्षेत्र के कोरिया पंचायत के लठाने झा टोला में जमीन संबंधी विवाद को लेकर चाचा व चचेरे भाइयों द्वारा लाठी डंडा से पीटकर एक 18 वर्षीय युवक की हत्या कर देने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर चांदन पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की प्रक्रिया पूरी की. विदित हो कि गत 10 अगस्त की दोपहर लठाने गांव निवासी संतनारायण झा ऊर्फ सत्यनारायण झा, उसके दोनों पुत्र प्रयाग झा ऊर्फ बिट्टू झा व गयानन्द झा ऊर्फ गुड्डू ने घर से घसीटकर मकई के खेत मे ले जाकर लाठी डंडे से पीटकर सुनील झा की निर्मम हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक सुनील झा के भाई बबलू झा के आवेदन पर संत नारायण झा ऊर्फ सत्यनारायण झा, प्रयाग झा ऊर्फ बिट्टू झा, गयानन्द झा ऊर्फ गुड्डू झा व अझोला देवी के खिलाफ चांदन थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना के दो दिन बाद ही चांदन पुलिस ने लठाने गांंव के ही समीप मुख्य अभियुक्त प्रयाग झा ऊर्फ बिट्टू झा को हत्या मे प्रयुक्त बांस की लाठी के साथ गिरफ्तार कर लिया था. जबकि घटना मे शामिल अन्य अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं. फरार अभियुक्तों के घर पर परिक्ष्यमान पुअनि सुनील कुमार व पुअनि धनंजय शर्मा ने लठाने गांव जाकर अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




