सर्पदंश से मुंगेर निवासी छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated at : 25 Aug 2024 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से मुंगेर निवासी छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम

थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुर गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा का सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपुर गांव में नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा का सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी. मृतक छात्रा मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के नयन मंडल की 15 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी है. वह अपने ननिहाल क्षेत्र के कर्णपुर गांव अपने नाना गिरो मंडल के घर पर रहकर दशम वर्ग में पढ़ाई कर रही थी. परिजनों ने बताया कि सोनम शनिवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गयी. सोये अवस्था में ही उसे सर्प ने डंस लिया. इसके बाद सोनम को इसका पता नहीं चला. जब रविवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. इसके बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि मृतक सोनम तीन बहनों में सबसे बड़ी थी. इस घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया. उसकी नानी मीना देवी, मां रेश्मा देवी, नाना गिरो मंडल, पिता नयन सिंह एवं दो छोटी-छोटी बहनें सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन