प्रेमी के साथ फरार सात बच्चों की मां कोर्ट में किया सरेंडर, ग्रामीणों ने पुलिस के किया हवाले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक माह पूर्व नाबालिग प्रेमी के साथ फरार सात बच्चों की मां ने पुलिसिया दबाव के बाद मंगलवार को बांका कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

रजौन.एक माह पूर्व नाबालिग प्रेमी के साथ फरार सात बच्चों की मां ने पुलिसिया दबाव के बाद मंगलवार को बांका कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि 35 वर्षीया सात बच्चों की मां गांव के ही एक नाबालिग प्रेमी के साथ शादी के नियत से फरार हो गई थी. इस बाबत महिला के पति ने रजौन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मंगलवार को महिला जब आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंची तो ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना को सुपुर्द कर दिया. घटना रजौन थाना क्षेत्र के में एक माह पहले घटित हुई थी. पुलिस के बढ़ते दबाव व नाबालिग प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद उक्त महिला ने बांका कोर्ट में आत्मसमर्पण करने आयी. तभी ग्रामीणों व परिजनों ने महिला के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. जिसके बाद कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी ने महिला को पकड़ कर थाने में सुपुर्द कर दिया गया. महिला ने साफ शब्दों में कहा कि पति का व्यवहार ठीक नहीं रहने के कारण वे भाग गयी थी. बताया जाता है कि महिला के पति का व्यवहार के चलते महिला तनाव में रहती थी. करीब एक माह पूर्व गांव के ही नाबालिग युवक से शादी करने की नियत से भाग निकली थी. 164 का बयान दर्ज कराने को लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन