एमएनसी ने जीता इन्द्रदेव–नरोत्तम झा मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Updated:
विज्ञापन

एमएनसी ने जीता इन्द्रदेव–नरोत्तम झा मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन

रोमांचक फाइनल में यूथ क्लब को दी मात, 16 टीमों ने दिखाया दम

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र के ब्रह्मपुर में आयोजित इन्द्रदेव–नरोत्तम झा मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का सातवां सफल सत्र शुक्रवार की रात संपन्न हो गया. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती, व्यवसायिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू सिंह, मनीष अग्रवाल, अष्टदेव झा, राजाराम अग्रवाल, वार्ड पार्षद रेखा देवी, नवनीत आनंद और प्रोफेसर मिथिलेश कुमार झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर स्व. इन्द्रदेव झा और स्व. नरोत्तम झा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया.

एमएनसी बनाम यूथ क्लब में खिताबी मुकाबला

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एमएनसी व यूथ क्लब के बीच खेला गया. एक बेहद रोमांचक मुकाबले में एमएनसी की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए यूथ क्लब को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता व उपविजेता टीमों के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. विजेता एमएनसी की टीम को 5001 रुपये नकद व चमचमाती ट्रॉफी दी गयी. वहीं उपविजेता यूथ क्लब की टीम को 3001 रुपये नकद व ट्रॉफी से सम्मनित किया गया. मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड केशव अग्रवाल को मिला, बेस्ट फील्डर का अवार्ड नैतिक झा व बेस्ट बॉलर का अवार्ड आर्यन झा को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन