श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ को लेकर की गयी बैठक

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान देवधाम मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय 108 महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक की गयी.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान देवधाम मंदिर प्रांगण में 11 दिवसीय 108 महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर बैठक की गयी. आचार्य जयदेव बाबा की नेतृत्व में बैठक की अध्यक्षता मधु सिंह के द्वारा किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि तथा धर्म की स्थापना को लेकर आगामी सात से 17 अप्रैल तक महारुद्र यज्ञ के साथ-साथ मेला एवं कथा-प्रवचन, रामलीला, रासलीला का आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया गया. जिसके लिए छह अप्रैल को कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. यज्ञ की सफल आयोजन के लिए एक कमेटी की गठन की गयी. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, रालोमो नेता शैलेंद्र कुमार सिंह और मंटू सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, कंचन सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ टुड्डू सिंह, पंकज भगत, मुकेश यादव, कन्हैया कुमार, शत्रुघन भगत आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन