बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट : मनियारपुर व ककवारा टीम ने एक-एक मैच में दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर संचालित बैरीसाल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीसीएल) 2024-25 के तहत रविवार को दो मैच खेले गए.

विज्ञापन

टूर्नामेंट के नौवें दिन बैरीसाल मैदान पर खेले गए दो मैच

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर संचालित बैरीसाल क्रिकेट टूर्नामेंट (बीसीएल) 2024-25 के तहत रविवार को दो मैच खेले गए. जिसमें मनियारपुर व ककरा टीम ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की. पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में मनियारपुर टीम ने दो विकेट खोकर 164 रन बनाये. जवाबी पारी में सन्हौला की टीम 6 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई. मनियारपुर की टीम 33 रनों से विजई घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब कुणाल को दिया गया. उसने 32 रन बनाए व दो विकेट भी चटकाए. दूसरे मैच में ककवारा की टीम ने 4 विकेट खोकर 118 रन बनाए. जवाबी पारी में रंजीत इलेवन की टीम मात्र 36 रनों के स्कोर पर ही सिमट गयी. ककवारा की टीम 82 रनों से विजई घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब राहुल को मिला. उसने 7 रन बनाए व तीन विकेट भी लिए. मैच में अंपायर की भूमिका आकाश व आशीष ने निभाई. जबकि कॉमेंट्री गौरव कुमार ने की. बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक सुनील कुमार शर्मा, अध्यक्ष शंभू यादव, संयोजक हितेश सिंह के अलावा खेलप्रेमी मो. शमशाद, कमल यादव, गजेंद्र यादव, गुड्डू स्वर्णकार, रामदेव राय, नंदकिशोर यादव, कुमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विकास यादव, चिरंजीवी यादव, माथुर यादव, सुभाष कुमार, गिरीश कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन