मंदार के मंदिरों में गूंजा भक्ति का स्वर, राज्य मंत्री ने की पूजा-अर्चना
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 3:24 PM
विज्ञापन
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सचेतक रत्नेश कुमार ने पूजन-अर्चन कर मांगा आशीष, मधुसूदन मंदिर में पंचामृत शाही स्नान से की शुरुआत, मंदिर कॉरिडोर निर्माण का किया संकल्प
विज्ञापन
बौंसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :
बिहार विधानसभा के माननीय सचेतक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नेता रत्नेश कुमार ने रविवार को मंदार क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.दिल्ली गंगा महासभा के महामंत्री नितिन पांडे के ललमटिया गांव स्थित आवास पर रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह रत्नेश कुमार सबसे पहले ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के मधुसूदन मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान का पंचामृत से शाही स्नान कराया. पंडित अवधेश ठाकुर समेत अन्य विद्वान पंडितों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई. पंचामृत स्नान कार्यक्रम में दिल्ली गंगा महासभा के महामंत्री नितिन पांडे, कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं बेलहर विधानसभा प्रभारी सुमन सौरभ मौर्य सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.मंदार तराई स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी टेका मत्था
मधुसूदन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सचेतक रत्नेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मंदार तराई स्थित अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मौके पर उन्होंने कहा कि मंदार क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों को एक कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.मंदार दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि सचमुच यह देवों की धरती है. यहां आकर आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है. उनका काफिला क्षेत्र के प्रसिद्ध कामधेनु मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की.सींगेश्वरी गांव में लोगों से मिले मंत्री
मंदिरों में दर्शन-पूजन के पश्चात उनका काफिला भाजपा नेता के सींगेश्वरी गांव स्थित आवास पर पहुंचा, वहां आत्मीय मुलाकात के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर भी वह लोगों से मिले. यहां के बाद उनका काफिला पुनः ललमटिया गांव पहुंचा.वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मुद्दों के समाधान का भरोसा दिया. इसके बाद वे बांका के लिए रवाना हो गए. सीओ कुमार रवि, प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर, इंस्पेक्टर मनीष कुमार, बौंसी थाना के एसआई राकेश कुमार के अलावा भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, नितीश पांडे, नवनीत पांडे, राणा रतन सागर उर्फ रंजन कुमार, पप्पू कापरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. माननीय सचेतक के इस धार्मिक एवं जनसंपर्क दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा.स्थानीय लोगों ने उनके आगमन का स्वागत करते हुए मंदार क्षेत्र के विकास एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










