मलिक टोला सड़क की हालत दो साल से जर्जर, जल्द हो निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मो शमी हासमी ने नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 16 के मलिक टोला सड़क की जर्जर हालत के संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसका निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की.

विज्ञापन

बांका. कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मो शमी हासमी ने नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 16 के मलिक टोला सड़क की जर्जर हालत के संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इसका निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की. कहा कि शहर के बीचो-बीच यह सड़क मुख्यमार्ग समीप पोस्ट ऑफिस से नगर परिषद भवन को जोड़ता है. साथ ही कटोरिया रोड को भी जोड़ता है. बताया कि पिछले दो साल से यह चरमरायी हुई है. पूर्व में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था. रोड का टेंडर भी हुए छह महीना बीत गया है, लेकिन इसका कायाकल्प नहीं हुआ है. कहा कि यह अल्पसंख्यक मोहल्ले के बीचो-बीच है. उन्होंने डीएम से अनुरोध किया है कि अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए इसे निर्मित कराने की अपील की है. कहा कि ऐसे भी कई वार्ड हैं जहां पांच साल में दोबारा सड़क बनाया गया है, लेकिन इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है. उन्होंने रोड के साथ इस मुहल्ले की नाली निर्माण की भी मांग रखी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन