मशीन के बिना खाद बेचने व अधिक दाम वसूलने पर रद्द होगा लाइसेंस

Updated at : 31 Jan 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
मशीन के बिना खाद बेचने व अधिक दाम वसूलने पर रद्द होगा लाइसेंस

थाना क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों के बाद शनिवार को प्रशासनिक डंडा चला.

विज्ञापन

पंजवारा में खाद दुकानों पर बीडीओ की छापेमारी, कालाबाजारी की सूचना पर हड़कंप कई दुकानदार ताला लगाकर भागे पंजवारा. थाना क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों के बाद शनिवार को प्रशासनिक डंडा चला. एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ गोपाल प्रसाद गुप्ता व थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से पंजवारा बाजार स्थित कई खाद-बीज प्रतिष्ठानों में औचक छापेमारी की. प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया और एक दुकानदार छोड़कर सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये. स्टॉक और पीओएस मशीन की गहन जांच के दौरान बीडीओ ने दुकानों की स्टॉक पंजी, पीओएस मशीन और वितरक दर का भौतिक सत्यापन किया. मौके पर मौजूद किसानों से भी बीडीओ ने बातचीत की और यह जानने की कोशिश की कि उन्हें खाद मिलने में कोई समस्या तो नहीं हो रही या उनसे अधिक दाम तो नहीं वसूले जा रहे है. वहीं इस कार्यवाही से दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी. जांच की जद में आने के डर से कई दुकानदार अपनी दुकानों में ताला लगाकर मौके से खिसक गये. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे फरार दुकानदारों को चिह्नित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. कहते हैं अधिकारी जो दुकानदार पीओएस मशीन का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उनका लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिया जायेगा. निर्धारित सरकारी मूल्य से एक रुपये भी अधिक लेने की शिकायत मिली, तो संबंधित दुकानदार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गोपाल प्रसाद गुप्ता, बीडीओ

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन