पूर्व विधायक ने कठौन स्कूल के एचएम को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत कठौन गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को मेगा सांस्कृतिक सह क्विज का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत कठौन गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को मेगा सांस्कृतिक सह क्विज का आयोजन हुआ. जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा व कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया. कटोरिया के पूर्व विधायक सोनेलाल हैँब्रम ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन के प्रधानाध्यापक तुलसी दास को मंच पर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया. कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना की. इस मौके पर युवा समाजसेवी संजीव कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद रामकुमार त्रिमूर्ति के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन