ePaper

जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी जयंती

Updated at : 24 Jan 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी जयंती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को मनायी गयी.

विज्ञापन

बौंसी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती शुक्रवार को मनायी गयी. बौंसी बाजार स्थित जदयू कार्यालय परिसर में कटोरिया विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भैरव कुमार मंडल के द्वारा की गयी .मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कटोरिया विधानसभा प्रभारी विजयकांत बेसरा के अलावा निरंजन प्रमाणिक, अजय साह, संजीव मांझी, प्रकाश कापरी, अरविंद मांझी सहित अन्य मौजूद थे.

वहीं रजौन प्रतिनिधि के अनुसार,

रजौन प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप नवनिर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय भवन परिसर में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विष्णुदेव ठाकुर ने किया. इस दौरान प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे. मौके पर समाजवादी नेता विष्णुदेव ठाकुर, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल रजक, पूर्व मुखिया परशुराम हरिजन, कांग्रेसी नेता मंदारेश्वर कुमार मंटू, मनोज कुमार ठाकुर, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह, डीलर अर्जुन सिंह, अमीन कैलाश सिंह, गुरेश यादव, रामविलास पासवान, पंचायत समिति सदस्य मेघु पासवान, लालमोहन मंडल, पूर्व मुखिया मंदारेश्वर ठाकुर, रमाकांत ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. वहीं प्रखंड जदयू कार्यालय परिसर में भी प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. मौके पर समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह, भवानीपुर-कठौन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता प्रियेश कुमार सिंह, जदयू युवा नेता विपिन सिंह कुशवाहा, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, निरंजन सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश सिंह, नरेश मंडल, सुभाष मंडल, विनोद शर्मा, अजीत कुमार, मधुकर कुमार उर्फ कृष्ण साह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन