किरणपुर और कुन्नथ गांव में महाशिवरात्रि पर निकाली गयी कलशयात्रा
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के किरणपुर व कुन्नथ गांव में महाशिवरात्रि पर कलश शोभायात्रा निकाली गयी
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के किरणपुर व कुन्नथ गांव में महाशिवरात्रि पर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. ग्रामीणों ने शिव मंदिर में गंगा जल से महादेव का अभिषेक किया. अहले सुबह किरणपुर गांव के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल बाजे के साथ कलश में गंगाजल भरने सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम पहुंचे. विधिवत कलश में जल भरने के बाद सभी श्रद्धालु माथे पर कलश लिये हर-हर महादेव, जय श्रीराम का जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे. पंडित अरुण झा व आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा का जलाभिषेक किया गया. जबकि कुन्नथ में गांव के काली मंदिर स्थित चंद्रकूप से जलभकर नगर भ्रमण किया गया. इस दौरान शिव पार्वती एवं पांच जोड़े अश्वों का टाप आकर्षण का केंद्र बना रहा. रात्रि में भक्ति जागरण किया गया. पंडित अरुण झा ने बताया कि पिछले छह वर्षों से महाशिवरात्रि पर इस तरह का आयोजन हो रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन