मोहदीनगर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र के मोहदीनगर (गोपालपुर) गांव में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की पुनः प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

अमरपुर.

प्रखंड क्षेत्र के मोहदीनगर (गोपालपुर) गांव में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की पुनः प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मंदिर परिसर से गोपालपुर, महादेवपुर, पुरनचक आदि गांव से 501 महिलाएं व कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यजमान गौरव कुमार व उनकी पत्नी ब्यूटी कुमारी के नेतृत्व में चतुर्वेदी आश्रम, बादशाहगंज होते हुए चपरी गांव स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धिदात्री मां दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचीं. यहां गुरुधाम से आए पंडित राहुल पांडे, गौतम पांडे व नारायण दूबे के वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरायी अनुष्ठान को पूर्ण किया गया. जिसके बाद महिला व युवतियों की टोली अपने-अपने सिर पर कलश रखकर पूनः उसी मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. मौके पर पंचायत के मुखिया रंजू रंजना ने बताया कि कलश भराई अनुष्ठान के बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो गयी है. शुक्रवार को अधाविषेक, जलाभिषेक, अन्नाधिभिषेक तथा बैदी पूजन कार्यक्रम किया गया. शनिवार को नगर भ्रमण, महास्नान, प्राणप्रतिष्ठा तथा हवन कार्यक्रम आयोजित होगा. रविवार को भव्य तरीके से शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा. शोभा यात्रा के दौरान स्थानीय कलाकारों के द्वारा विभिन्न देवी व देवताओं का वेश धारण कर रथ के साथ चल रहे थे. कलश शोभा यात्रा से पुरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया रामकिशोर ईश्वर, सर्वोत्तम कुमार, दीपक कुमार, रमण कुमार, कन्हैया कुमार, अमीत कुमार, विजय शर्मा, राजा कुमार, श्रीराम कुमार, नंदलाल शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन