ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेला की तैयारी तेज, अरघा सिस्टम से होगा जलाभिषेक, सीसीटीवी से निगरानी

Updated:
विज्ञापन

मंदिर का निरिक्षण करते अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shravani Mela 2026 : अमरपुर के बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार अरघा सिस्टम से जलार्पण की व्यवस्था की जाएगी. मेले की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : अमरपुर के प्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. बुधवार को बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ आकाशदीप सिन्हा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर मंदिर समिति को कई आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

तीन लेयर बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर के बाहर अतिक्रमित स्थान को खाली कराने और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन लेयर की बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया. साथ ही पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया गया कि पार्किंग स्थल के आगे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि मंदिर परिसर में जाम की स्थिति नहीं बने.

पहली बार अरघा सिस्टम से होगा जलार्पण

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार अरघा सिस्टम से जलार्पण की व्यवस्था की जा रही है. इससे भक्तों को कतारबद्ध तरीके से भगवान ज्यैष्ठगोरनाथ महादेव का जलाभिषेक करने में आसानी होगी और भीड़ प्रबंधन बेहतर हो सकेगा.

सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

मेले की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके अलावा निगरानी के लिए ऊंचे मंच की व्यवस्था भी की जाएगी. सीओ आकाशदीप सिन्हा ने मंदिर समिति को कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया है, जहां 24 घंटे एक कर्मी तैनात रहकर मेले की गतिविधियों पर नजर रखेगा.

शौचालय, सफाई और निकासी मार्ग की होगी व्यवस्था

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुल पर मजबूत बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, अलग निकासी मार्ग और महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय बनाने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु अनुकूल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, सूर्यदेव सिंह, अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन