सबलपुर केंद्र शांतिपूर्ण संपन्न हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा
Author Gourav kashyap
Updated:
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का समापन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में हो गया
विज्ञापन
पंजवारा.
इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2026 का समापन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में हो गया. क्षेत्र के गांधी उच्च विद्यालय, सबलपुर परीक्षा केंद्र पर अंतिम दिन भी अनुशासन और पारदर्शिता का माहौल देखने को मिला. शुक्रवार को प्रथम पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें कुल तीन परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं द्वितीय पाली में कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें पंजीकृत 34 में से सभी 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. शत-प्रतिशत उपस्थिति ने परीक्षा के प्रति विद्यार्थियों की गंभीरता को दर्शाया. केंद्राधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी परीक्षा अवधि के दौरान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनी रही. अंतिम दिन भी परीक्षा निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन