राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज, परिमार्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Updated at : 16 Dec 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज, परिमार्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

राजस्व कर्मचारियों को दाखिल खारिज, परिमार्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन

एडीएम ने रजौन अंचल कार्यालय का पहुंच कर कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश बांका/रजौन. बांका के अपर समाहर्ता अजीत कुमार सिंह ने सोमवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया. सीओ कुमारी सुषमा, अंचल राजस्व पदाधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे. एडीएम अजीत कुमार सिंह ने निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय से संबंधित कैशबुक, नजारत, अतिक्रमण, भूमि से संबंधित नाम दाखिल खारिज, परिमार्जन, आरटीपीएस, सर्वे सहित एनएच 133 ई. के खसरा पंजी निर्माण आदि से संबंधित अद्यतन जानकारी ली.एडीएम ने राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर भू-लगान वसूली, नाम दाखिल खारिज, परिमार्जन सहित अन्य कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया. एडीएम ने आरटीपीएस काउंटर पहुंचकर आरटीपीएस सहायक मोहम्मद साकेत अंसारी, प्रणव कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनुज कुमार यादव, नीतीश कुमार से कई जानकारी ली. एनएच 133 ई. के खतियान पंजी निर्माण में लगे अंचल अमीन सुरेंद्र राउत, सुमन कुमार शुक्ला, सुषमा स्वराज आदि की भी जानकारी ली. अंचल प्रधान सहायक प्रफुल्ल कुमार सिंह, अंचल नाजिर राहुल कुमार, सूरज कुमार, रेणु कुमारी के अलावा राजस्व कर्मचारी संजय कुमार मिश्रा, बालमुकुंद दास, बबीता कुमारी, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार, पंडित शशिनाथ प्रजापति, सुशील कुमार, लाला कुमार सहित अंचल के सभी कर्मी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन