प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के संस्था का हुआ शुभारंभ
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के नये सदस्यता एवं संस्था का शुभारंभ शनिवार को सहकारिता विभाग के नोडल पदाधिकारी कुमार वीरेंद्र द्वारा किया गया.
विज्ञापन
किसानों को वाजिब हक दिलाना है प्राथमिकता : अध्��क्ष
धोरैया. प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के नये सदस्यता एवं संस्था का शुभारंभ शनिवार को सहकारिता विभाग के नोडल पदाधिकारी कुमार वीरेंद्र द्वारा किया गया. इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष व पूर्व जिप सदस्य नीतू सिंह, सचिव जयराम कुशवाहा एवं लौगांय पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता विभाग का मुख्य लक्ष्य किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाना है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए सहकारिता को सशक्त बनाना अनिवार्य है. इस समिति के माध्यम से न केवल बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नयी दिशा प्राप्त होगी. मौके पर वार्ड सदस्य सचिन जयराम कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल सिंह, विकास मंडल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन