फरार फर्जी शिक्षक के घर की गयी कुर्की

Updated:
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक मामले में नामजद अभियुक्त बलवंत कुमार के विरुद्ध जिलेबिया मोड़ पुलिस ने पंजवारा पुलिस के सहयोग से पंजवारा स्थित उसके घर की कुर्की जब्ती की.

विज्ञापन

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना कांड संख्या 14/25 के फर्जी शिक्षक मामले में नामजद अभियुक्त बलवंत कुमार के विरुद्ध जिलेबिया मोड़ पुलिस ने पंजवारा पुलिस के सहयोग से पंजवारा स्थित उसके घर की कुर्की जब्ती की. जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग के द्वारा पंजवारा गांव निवासी बलवंत कुमार पिता सुधीर कुमार चौधरी के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज देकर 2006 में बेलहर प्रखंड के निमिया पंचायत में शिक्षक पद पर बहाल होकर फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था, जिसकी सर्टिफिकेट जांच के बाद निगरानी ब्यूरो के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद वह फरार चल रहा था. इसके बाद जिलेबिया मोड़ थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुअनि एजाज अहमद ने पुलिस बल के साथ पंजवारा पुलिस के सहयोग से उसके घर की कुर्की जब्ती कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन