सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध छात्राओं को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

महिला व बाल विकास निगम के तत्वाधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा बुधवार को बौंसी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय कैरी में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका. महिला व बाल विकास निगम के तत्वाधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के द्वारा बुधवार को बौंसी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय कैरी में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा उन्मूलन सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध छात्राओं को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ श्रीकांत कुमार व मो महबूब आलम ने महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, साइबर सुरक्षा आदि के बारें में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसके अलावा कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, मेडिकल सहायता व पुलिस सहयोग जैसी सुविधाओं की जानकारी दी. कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी डायल नंबर 112 पर आप संपर्क कर ऐसे मामलों में मदद ले सकते हैं. इस दौरान सभी बच्चियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, शिक्षक वकील पंडित, गोपाल प्रसाद सिंह व अन्य शिक्षक, शिक्षिका, कर्मी, छात्राएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन