सड़क दुर्घटना में जख्मी युवती की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई युवती कुर्मा निवासी शंकर यादव की पुत्री नंदनी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
धोरैया. पंजवारा-धोरैया मुख्य मार्ग पर गत शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई युवती कुर्मा निवासी शंकर यादव की पुत्री नंदनी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सड़क दुर्घटना में जख्मी युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया था. परिजनों ने आनन-फानन में उसे सिलीगुड़ी ले गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शनिवार को युवती का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन दिये जाने के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




