स्मार्ट विलेज के अधूरे सभी कार्यों को जल्द पूरा कराएं : डीडीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 7:49 PM
स्मार्ट विलेज के अधूरे सभी कार्यों को जल्द पूरा कराएं : डीडीसी
बांका. डीडीसी अंजनि कुमार ने शनिवार को रजौन बाबरचक स्थित स्मार्ट विलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के नामांकन, आवास निर्माण, सोलर लाईट, खेल मैदान, हाट आदि कार्याें के प्रगति की समीक्षा की. मौके पर बीडीओ अंतिमा कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीडीसी ने कहा कि अधूरे सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं. चर्चा है कि सीएम के संभावित बांका यात्रा के पूर्व स्मार्ट विलेज के सभी कार्यों को पूरा किया जाना है. इसको लेकर डीएम के निर्देश पर सभी विभागीय अधिकारी संबंधित कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं. इस मौके पर डीआरडीए निदेशक सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










