पुत्री अपहरण के आरोप में दर्ज करायी प्राथमिकी
पुत्री अपहरण के आरोप में दर्ज करायी प्राथमिकी
धोरैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में महुआ निवासी किशन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कहा है कि 4 वर्ष पूर्व आरोपी किशन उसे दिल्ली में मिला. कहा कि आप अपना पुत्र बनाकर रख लीजिए. वह उसे 2 वर्ष बाद अपने पुत्र के रूप में स्वीकार कर दिल्ली से अपने घर लेते आया. कहा है कि आरोपी किशन उसकी पुत्री को घर से भगाकर कहीं लेकर चला गया. घर से एक लाख 50 हजार नकद तथा जेवर जेवरात लेकर भी भाग गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए