शोभनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट

Updated:
विज्ञापन

शोभनाथपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के शोभनाथपुर गांव में दबंगों ने घर और दीवार तोड़कर जमीन पर दबंगई पूर्वक कब्जा जमा लिया. जब गृह स्वामी के द्वारा विरोध किया गया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के गणेश तांती के घर और उसके दरवाजे के दीवाल को गांव के ही पप्पू तांती और प्रदीप तांती द्वारा तोड़ते हुए कब्जा कर लिया गया. जब गणेश तांती ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. साथ ही थाना में केस करने पर जान से ही मार देने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित गणेश तांती शंभुगंज थाना पहुंचे और घटना की सारी जानकारी पुलिस को लिखित रूप से देते हुए पप्पू तांती और प्रदीप तांती के विरुद्ध शिकायत की. वहीं आरोपी पप्पू तांती और प्रदीप तांती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बे बुनियाद बताया. अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन