प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

प्रखंड संसाधन केंद्र बाराहाट में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमोद कुमार को उनके सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बाराहाट. प्रखंड संसाधन केंद्र बाराहाट में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमोद कुमार को उनके सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय कुमार यादव एवं वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंकित आनंद भी उपस्थित हुए. सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं शॉल से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें परिवार सहित शेष जीवन को आनंद पूर्वक बिताने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर निवर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के बड़े भाई प्रमोद कुमार भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों से समयबद्धता हेतु प्रेरित किया. उनकी पत्नी और उनके पुत्र भी इस भावुक पल के गवाह बने. वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंकित आनंद जो पूर्व से अनुमंडल पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी बांका एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बांका के पद पर कार्यरत ने आज प्रभार ग्रहण करते हुए उपस्थित सभी समन्वयकों, संचालकों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से ससमय कार्य में सहयोग करने की अपील की. इस मौके पर अनिमेष चंद्र झा, दिवाकर रजक, अनिरुद्ध पंडित ,सुनील कुमार, मनोज कुमार ,अमित कुमार, दिलीप कुमार झा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन