जनता दरबार में 10 में से आठ मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया अंचल सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया अंचल सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिसमें सीओ पुष्पा कुमारी ने जनता दरबार में जमीन विवाद के निदान को लेकर पहुंचे फरियादियों के मामलों की सुनवाई की. जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कुल दस आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें आठ मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. शेष दो मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी. सीओ ने बताया कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही जनता दरबार का उद्देश्य है. जनता दरबार में कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक अभय मिश्रा व सअनि प्रवेश चौधरी भी मौजूद रहे. वहीं डाटा आपरेटर सतीश कुमार ने भी मामलों के पंजीकरण व निष्पादन में सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन