पापहारिणी सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

Updated:
विज्ञापन
पापहारिणी सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगायी पुण्य की डुबकी

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को मंदार तराई स्थित ऐतिहासिक पापहारिणी सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मधुसूदन मंदिर में गूंजे जयकारे

बौंसी. माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को मंदार तराई स्थित ऐतिहासिक पापहारिणी सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. तड़के सुबह से ही दूर-दराज के इलाकों से आये भक्त पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आये. मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन इस सरोवर में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है. इसी आस्था के चलते श्रद्धालुओं का जनसैलाब यहां देखने को मिला. पवित्र स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने सरोवर मध्य स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु के अवतार मधुसूदन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में घंटा-घड़ियाल और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की. माघी पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर मंदार क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा. श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस संगम ने एक बार फिर पापहारिणी सरोवर और मधुसूदन मंदिर की धार्मिक महत्ता को उजागर कर दिया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन