समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में बुधवार को नगर कार्यालय में मनायी गयी.

विज्ञापन

बांका. भाजपा के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में बुधवार को नगर कार्यालय में मनायी गयी. जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. डॉ प्रीति ने कहा कि प्रारंभिक जीवन कष्ट में बीतने के बावजूद भी पंडित दीनदयाल ने राष्ट्रवाद को कभी नहीं छोड़ा व जीवन पर्यंत देश की सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया. भारतीय जनसंघ की स्थापना में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक के साथ दीनदयाल उपाध्याय जी भी थे. उनके अंत्योदय को लेकर भूमिका पर बल दिया गया. वरिष्ठ नेता उगेन्द्र मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास सिंह, महेश गुप्ता, व रामानंद चौधरी ने भी विचार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश सिन्हा ने किया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष बिकास चौरसिया, विकास दास, शैलेन्द्र सिंह, पुनीता सिंह, हेमलता देवी, राहुल गुप्ता, पंकज दास, राजकुमार मोदी, सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन