हिजरिया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

हिजरिया गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ.

विज्ञापन

बाराहाट. हिजरिया गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि अविनाश कुमार सिंह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं. खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच जय हिंद क्लब चौवेडीह और विज्जी खरवा के बीच खेला गया. 14 ओवर के मैच में जय हिंद क्लब चौवेडीह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया. खरवा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए. जवाब में जय हिंद क्लब चौवेडीह ने 2 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. टीम के कप्तान रंजीत कुमार चौहान ने 70 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी. टूर्नामेंट के सभी मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेले जायेंगे. विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे. मैच देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों, सहयोगकर्ताओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन