शादी समारोह से लौट रहे दंपति सड़क दुर्घटना में हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे दंपति सड़क दुर्घटना में हुए घायल

विज्ञापन

कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर गड़ुआ पुल के समीप ऑटो पलटी कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर गड़ुआ पुल के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे ही पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार बेलहर थाना क्षेत्र के कुर्मागढ़ गांव निवासी मुकेश सिंह (35वर्ष) व उनकी पत्नी नीतू देवी (32वर्ष) जख्मी हो गये. जबकि जख्मी मुकेश सिंह के बहनोई प्रताप सिंह ग्राम तरकटिया थाना संग्रामपुर सुरक्षित रहे. जख्मी मुकेश सिंह व उनकी पत्नी नीतू देवी को एंबुलैंस द्वारा रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया. जहां चिकित्सक डाॅ विनोद कुमार ने घायल दंपति का प्राथमिक उपचार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदपुर ओपी क्षेत्र के हीरारायडीह गांव में गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार को कुर्मागढ़ गांव निवासी मुकेश सिंह रिजर्व ऑटो द्वारा अपनी पत्नी, बहनोई आदि के साथ घर लौट रहे थे. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ुआ पुल के पास चालक द्वारा संतुलन खो दिये जाने के कारण ऑटो सड़क किनारे ही पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें दबकर दंपति मुकेश सिंह व उसकी पत्नी नीतू देवी जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन