ePaper

विद्यालय विकास राशि में हेरा-फेरी की बीईओ से की शिकायत

Updated at : 07 Mar 2026 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय विकास राशि में हेरा-फेरी की बीईओ से की शिकायत

विद्यालय विकास राशि में हेरा-फेरी की बीईओ से की शिकायत

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुर्मा कन्या के प्रभारी पर लगा मनमानी व बिना बैठक राशि निकासी का आरोप

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुर्मा कन्या में विकास मद की राशि के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वार्ड संख्या-14 की सदस्या सह विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष चांदनी देवी ने विद्यालय प्रभारी पर राशि की हेरा-फेरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) से की है.

बैठक व पारदर्शिता का अभाव

शिक्षा समिति की अध्यक्ष चांदनी देवी का आरोप है कि विद्यालय प्रभारी मंटू कुमार द्वारा कभी भी शिक्षा समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित नहीं की जाती है. शिकायत में कहा गया है कि विद्यालय के विकास कार्यों पर न तो कभी चर्चा की गयी, न ही समिति को विश्वास में लिया गया. आरोप है कि विद्यालय प्रभारी ने अपनी मर्जी से राशि की निकासी की और बिना किसी पारदर्शिता के कार्य कराया.

जांच व डीएम से शिकायत की चेतावनी

अध्यक्ष ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व विकास मद की राशि निकाली गयी थी, लेकिन विद्यालय में केवल मामूली काम कराकर छोड़ दिया गया. जब कार्य के संबंध में पूछताछ की गयी, तो विद्यालय प्रभारी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. चांदनी देवी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वे जल्द ही जिलाधिकारी (डीएम) से भी शिकायत करेंगी.

अधिकारियों व प्रभारी का पक्ष

इस संबंध में अपना पक्ष रखते हुए विद्यालय प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि विकास मद से प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय में बिजली वायरिंग का काम कराने के लिए किया गया है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीईओ भूपेंद्र कुमार ने कहा है कि आरोपों की विधिवत जांच की जाएगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन