नवादा गोपालपुर गांव में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई

नवादा गोपालपुर गांव में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई
प्रतिनिधि, बांका/रजौन प्रखंड क्षेत्र के नवादा गोपालपुर गांव में मानसिक रूप से बीमार एक युवक की दो युवकों द्वारा चोरी का आरोप लगाकर पिटाई का मामला सामने आया है. युवक की पिटाई से गुस्साए परिजनों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दूसरा युवक मौके से फरार हो गया. परिजन घायल युवक को लेकर रजौन थाना पहुंचे. वहां से इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया. जानकारी के अनुसार, नवादा गोपालपुर निवासी उमेश पंडित के पुत्र संदीप कुमार मानसिक रूप से बीमार है. गुरुवार की रात संदीप कुमार कुछ ग्रामीणों के साथ सोया हुआ था. इसी दौरान ग्रामीणों का कुछ सामान गायब हो गया. ग्रामीण शशिकांत यादव व अमरेश यादव ने चोरी का आरोप संदीप पर लगाकर डंडे से पिटाई कर दी. संदीप के पीटने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. जहां अमरेश यादव परिजनों को देखते ही मौके से फरार हो गया. घटना के मुख्य आरोपित शशिकांत यादव को परिजनों ने पकड़कर रजौन पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




