शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं होली, रहेगी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 28 Feb 2026 8:05 PM

विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

डीजे बजाने वालों पर होगी कार्रवाई, जब्त होगा डीजे

बांका. शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने की. बैठक में मौजूद लोगों को अंचलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि होली आपसी भाइचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये. साथ ही विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संधारण को लेकर अपना विचार व सुझाव रखा. आगे उन्होंने कहा कि हर त्योहार की एक महत्व होती है. जिसमें आपसी सौहार्द, विकास व भाईचारा होता है. वहीं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना के साथ-साथ होली का त्योहार है. इसलिए क्षेत्रवासी होली के त्योहार को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये, जबकि शांतिपूर्ण माहौल में होली संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. विधि व्यवस्था, सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद लोग व डीजी संचालक को साफ शब्दों में कहा कि होली त्योहार पर कहीं भी डीजे नहीं बजेगा, डीजे बजाना प्रतिबंधित है. यदि कहीं डीजे बजाया जाता है तो डीजे बजाने वाले और डीजे संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके पर यातायात थानाध्यक्ष के अलावे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन