केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को तरक्की प्रदान करेगा : डॉ प्रीति
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 06 Feb 2026 6:06 PM
केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को तरक्की प्रदान करते हुए आकांक्षाओं को पूरा करेगा और सबका साथ, सबका विकास को सार्थक करेगा.
बांका. भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रीति शेखर ने शुक्रवार को नगर कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को तरक्की प्रदान करते हुए आकांक्षाओं को पूरा करेगा और सबका साथ, सबका विकास को सार्थक करेगा. प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, महिला उद्यमियों के लिए एसएचई हाट के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा. केंद्रीय बजट युवा शक्ति, नारी शक्ति और विकसित भारत की दृष्टि पर आधारित है. उन्होंने बिहार विधानसभा में पेश बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बिहार के विकास को आगे बढ़ाने वाला और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट है. बजट में छात्रों, किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर फोकस किया गया है. इस साल बिहार का बजट तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपये का है, जो यह बताने के लिए काफी है कि बिहार विकास की ओर तेजी से अग्रसर है. उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के समावेशी विकास और बिहार के विकास को गति देने वाला बजट है, जो मुख्यमंत्री के न्याय के साथ विकास के संकल्प का परिचायक है. कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने किया. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय दास, रामानंद चौधरी, महेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन दास, कुणाल कुशवाहा, पुनिता सिंह, रानी महकम, जिला प्रवक्ता अविनाश सिंह, सुनील चटर्जी, अभिषेक आनंद, अरविंद बादल, सावित्री कुमारी, बिनोद मंडल, सन्नी यादव अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










