सड़क हादसे में बाइक सवार साला-बहनोई की मौत
Published by : Abhay Kumar Updated At : 12 Feb 2026 9:28 PM
विज्ञापन
तेलियाकुमरी पंचायत अंतर्गत सुराही-वीरना गांव के निकट हादसा
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
बेलहर. थाना क्षेत्र के तेलियाकुमरी पंचायत अंतर्गत सुराही-वीरना गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग सड़क किनारे नहर में जा गिरे. सड़क से नहर करीब 16 फीट गहरी है. गहरे नहर में बाइक के साथ गिरने से दोनों बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह की है. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मृतक आपस में साला व बहनोई थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भिजवा दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम सुरा गांव निवासी विलास यादव उर्फ बुंदेली यादव पिता सुशील यादव एवं बदला गांव के त्रिवेणी यादव पिता टहलू यादव दोनों त्रिवेणी यादव के मामा घर सुराही गांव तिलक में गये थे. गुरुवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सहित आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गये. उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भिजवा दिया.सहायक थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है. पुलिस सभी बिंदुओं से जांच कर रही है. उधर घटना के बाद दोनों मृतकों के घर कोहराम मच गया. मृतक विलास यादव की पत्नी रिंकू देवी, पुत्र शैलेंद्र कुमार, पुत्री बिंदु कुमारी, भाई सिकंदर, दिलीप, अमित, बहादुर तथा त्रिवेणी यादव की मां सोनिया देवी, पत्नी देवी, पुत्री काजल कुमारी, ममता कुमारी, टुसे कुमारी, कैली कुमारी, पुत्र विकास कुमार, बहन मानक देवी, रिंकू देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










